Khunti Bandh : खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया है। शनिवार को रामनवमी में पथराव घटना के बाद लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। रविवार को सर्व सनातन समाज की बैठक के बाद जिले में अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की गई।
Read More- Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें
Khunti Bandh: आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग
लोगों ने बाजारों में जाकर दुकानों को बंद कराने की अपील की, जिसका असर दोपहर से ही दिखने लगा। इसी बीच पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और वरुण रजक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार लोगों की बिना शर्त रिहाई और पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
Khunti Bandh: मामले में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है, जबकि जिनके खिलाफ प्रमाण हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
Read More-मजदूरी नहीं, सम्मान चाहिए-CM Hemant Soren ने चाय बगान में भरी हुंकार
मामले में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








