Hazaribagh Bandh : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र में मासूम के साथ हैवानियत के बाद लोगों का उबाल चरम पर है। मामले में अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। जिसके बाद आज हजारीबाग का आह्वान किया गया है।
Hazaribagh Bandh: बर्बरता के खिलाफ लोगों का गुस्सा
यह बंदी बीजेपी के आह्वान पर बुलाया गया है। हजारीाग बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मामले के खिलाफ बाजारों में सन्नाटा पसरा है। शहर के कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। लोग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इसे इंसाफ की लड़ाई बताते हुए एकजुटता दिखाई। सड़कों पर कम आवाजाही रही और लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
Read More- Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
Hazaribagh Bandh: पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
बताते चलें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पहले ही चेतावनी दी थी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर हजारीबाग बंद किया जाएगा। वहीं सांसद मनीष जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर नाराजगी जताई।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
यह घटना पूरे राज्य को झकझोर चुकी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि वह कितनी जल्दी आरोपियों को पकड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








