Koderma News: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Koderma News: परिवार के सदस्य शादी की तैयारी के लिए बाजार गए हुए थे
मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई उस समय परिवार के सदस्य शादी की तैयारी के लिए बाजार गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि छत पर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।
Read More- Ranchi News-अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात, जल्द कार्रवाई की उठाई मांग
कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर चांदनी फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Koderma News: युवक से प्रेम-प्रसंग पर मिली थी डांट
परिजनों के अनुसार, चांदनी का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले ही युवक के परिजन घर आकर उसे डांटकर गए थे और संपर्क न रखने की चेतावनी दी थी।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
परिवार का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में कुछ लोग घर आए और घटना को अंजाम देकर इसे आत्महत्या का रूप दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने गांव में भय और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।













