Jharkhand Politics: राजधानी रांची आज राजद के रंग में रंगी नजर आई। कार्निवल हॉल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में पहुंचे तेजस्वी यादव का झारखंडी पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और तोरणद्वारों से सजी रांची ने आज तेजस्वी के उस आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया, जो उन्होंने मंच से अपने संबोधन में दिखाया।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
Jharkhand Politics: राजद को और सीटें मिलतीं, तो परिणाम और भी चौंकाने वाले होते
तेजस्वी यादव ने गठबंधन सहयोगियों को सीधा संदेश देते हुए कहा, झारखंड में राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। हमने 7 में से 4 सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की है।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर राजद को और सीटें मिलतीं, तो परिणाम और भी चौंकाने वाले होते। तेजस्वी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मशीन तंत्र और धन तंत्र के बावजूद बिहार में उनका वोट बैंक 1 करोड़ 70 लाख से बढ़कर 1 करोड़ 90 लाख तक पहुंच गया है।
Jharkhand Politics: हम भाजपा को हराने के लिए जेएमएम के साथ खड़े हैं
पार्टी तोड़ने की कोशिशों पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “यह लालू प्रसाद यादव की पार्टी है, जो न झुकती है और न टूटती है।” अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि किसी एक चेहरे के जाने से राजद कमजोर नहीं हुआ, जनता आज भी लालटेन के साथ है।
Read More- Latehar News: लातेहार में पानी बना काल! डैम में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए ‘गुरुजी’ (शिबू सोरेन) के मार्गदर्शन में मजबूती से खड़े हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









