Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित ‘झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आगामी 12 अप्रैल को जिले के 27 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कुल 12,840 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे।
Read More- Big Breaking: वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा, 8 की मौत कई लापता
Jharkhand News: कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) जगरनाथ लोहरा ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए पुख्ता घेराबंदी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे मानक तय किए गए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Jharkhand News: इन चीजों पर लगा है पूर्ण प्रतिबंध
प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट वॉच जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामान मिलता है, तो उसे न केवल परीक्षा से बाहर किया जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला
Jharkhand News: होगी सघन तलाशी (Frisking)
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की अनिवार्य फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग ‘फ्रिस्किंग जोन’ बनाए गए हैं। डीईओ ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय से काफी पहले केंद्रों पर पहुंचें ताकि जांच प्रक्रिया में बाधा न आए।












