Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर करीब 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
Read More- Big Breaking: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले के सभी आरोपी भेजे गए जेल
जानकारी के अनुसार, अपराधी अचानक सीएसपी में घुसे और हथियार लहराते हुए संचालक सुनील मुर्मू व वहां मौजूद ग्राहकों को डराने लगे। इसके बाद उन्होंने संचालक को बंधक बनाकर काउंटर में रखी नकदी लूट ली।
Read More- US Iran War: महायुद्ध की दहलीज पर दुनिया! अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का किया ऐलान
Dhanbad News: पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। लूट की पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों की गतिविधियां साफ देखी जा रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। मामले को लेकर जब थाना प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








