पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच Iran ने वैश्विक व्यापार को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। तेहरान ने कहा है कि लेबनान में लागू युद्धविराम की अवधि तक होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित होने से बचाने के लिए लिया गया है।
पहले से तय मार्ग से गुजरेंगे जहाज
In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for the remaining period of ceasefire, on the coordinated route as already announced by Ports and Maritime Organisation of the Islamic Rep. of Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 17, 2026
Iran ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी कमर्शियल जहाजों को पहले से तय और समन्वित समुद्री मार्ग का पालन करना होगा। यह रूट Ports and Maritime Organisation द्वारा निर्धारित किया गया है, ताकि जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर सीधे असर डालता है।
बाजारों को मिली राहत
Iran के इस ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राहत का माहौल देखा गया। तेल सप्लाई बाधित होने की आशंका कम होने से कीमतों पर दबाव घटा है और निवेशकों की चिंता भी कम हुई है।













