US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान के पास मौजूद ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ को हासिल करके रहेगा।
Read More- Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो वर्तमान सीजफायर को खत्म माना जाएगा।
US Iran War: ट्रंप ने दिया बुधवार तक का अल्टीमेटम
ट्रम्प ने सीधे शब्दों में कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू की जा सकती है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान में हुई बैकचैनल बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।
Read More- Dhanbad Crime: घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव को गोलियों से भूना, दहशत का माहौल
सोमवार को दोनों देशों की टीमें एक बार फिर पाकिस्तान में टेबल पर बैठ सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट पर छिड़ी जंग
इधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पलटवार करते हुए कहा कि फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट व्यापार के लिए खुला है, लेकिन अगर अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटी, तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
दूसरी ओर, इजराइल-लेबनान सीजफायर के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच मंडराते युद्ध के बादलों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।













