Koderma News: कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है, जहां बीती रात हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठे पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में एक मजदूर और एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
Read More- Big Breaking : 28 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Koderma News: तीन लोग गंभीर रुप से घायल
मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी राजकुमार मांझी और लवकुश मांझी के रूप में हुई है। वहीं, इस हमले में राजकुमार की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और उनका डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गया है।
Read More- Gumla Suicide: गुमला में सुसाइड मिस्ट्री से सनसनी, महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक रात में हाथियों का झुंड भट्ठे पर पहुंचा और मिट्टी के घरों को तोड़ने लगा। अचानक हुए इस हमले से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने की कोशिश में हाथियों ने हमला कर दिया।
Koderma News: पिछले एक महीने में हाथियों ने 7 लोगों की जान ली
वहीं लवकुश भागते-भागते हाथियों के झुंड में फंस गया, जहां उसे बेरहमी से कुचल दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में हाथियों ने 7 लोगों की जान ले ली है और कई लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाता है, लेकिन वे बार-बार रिहायशी इलाकों में लौट आते हैं।
Read More- Ranchi Fuel Crisis: 500 रुपए से ज्यादा का नहीं मिलेगा पेट्रोल! रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्ल्त
इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग के खिलाफ गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








