Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने पार्टी से बगावत करके बीजेपी ज्वाइन कर ली है। चड्डा के साथ ही दो अन्य सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक आप के कई अन्य सांसदों के भी बीजेपी ज्वाइन करने की आशंका है।
Big Breaking : आप सांसद राघव चड्डा ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया ऐलान, एक तिहाई सांसद भी…
Big Breaking : क्रिकेटर हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे
बताते चलें कि आज दिल्ली में सांसद राघव चड्डा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया था।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
प्रेस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि वे आप को छोड़ने वालों में अकेले नहीं, बल्कि पार्टी के दो-तिहाई (2/3) सांसद भी उनके साथ भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे दिग्गज भी इस फैसले में उनके साथ हैं।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार
Big Breaking : मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं-राघव चड्डा
इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने अपने पसीने से सींचा वह अब असल मुद्दों से भटककर खुद का हित देख रही है। हमने संविधान के प्रावधानों के तहत खुद को बीजेपी में विलय करने का फैसला लिया है।”
आम आदमी पार्टी में यह टूट ऐसे समय में आया है जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही हाल ही में 15 अप्रैल को अशोक मित्तल के आवास पर ED की छापेमारी हुई थी। हालांकि इन सबके बीच आप पार्टी में टूट की बात खुलकर सामने आ रही है।














