CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि झारखंड के विकास की असली नींव गाँवों में ही छिपी है। शुक्रवार को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि सीधे गाँवों से चलने वाली सरकार है।
Read More- Big Breaking : आप को सबसे बड़ा झटका, राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन की
CM Hemant Soren ने करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की
सीएम सोरेन ने इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को आधार (Aadhar) से जुड़े कार्यों के लिए शहर नहीं भागना पड़ेगा। सरकार ने एमओयू किया है, जिसके तहत गाँव के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर ही ये सुविधा मिलेगी।
खेतों से होगी बिजली की पैदावार-CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण अब अपनी बंजर या खाली जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर आय बढ़ा सकते हैं। इस बिजली को सरकार खरीदेगी, जिससे ग्रामीण आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही, गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने मुखियाओं को जल संरक्षण के लिए पुराने तालाबों की सफाई और चापाकलों के पास सोक-पिट बनाने का निर्देश दिया।
Read More- Big Breaking : आप सांसद राघव चड्डा ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया ऐलान, एक तिहाई सांसद भी…
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों को बड़ी राशि हस्तांतरित की गई है, जिसका उपयोग ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों में किया जाना चाहिए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









