Dhanbad News: धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुई हत्या की घटना के बाद शनिवार को एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध फुटबॉल ग्राउंड के पास सुबह करीब 10 बजे किराना सामान लेने जा रहे युवक रविन्द्र चौहान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Dhanbad News: चार बाइक पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि चार बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन हमलावर मौके पर पहुंचे और लगभग 8 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में एक गोली रविन्द्र चौहान के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
Read More- Palamu News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, सांसद वीडी राम के करीबी के बेटे की मौत
Dhanbad News: घटनास्थल से तीन खोखा और एक बाइक जब्त
सूचना मिलते ही बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक बाइक जब्त किया है। घायल को इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
घायल ने पुरानी रंजिश में हमले की बात कही है। उसके अनुसार होली के दौरान हुए विवाद में दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








