Ranchi : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से 19 अप्रैल को लापता हुई दो सगी नाबालिग बहनों के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इंस्टग्राम में हुए प्यार ने दोनों युवतियों को पंजाब के लुधियाना पहुंचाया था। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शुरुआत में अपहरण की आशंका से जांच शुरू हुई थी, लेकिन बाद में मामला सोशल मीडिया पर पनपे प्रेम संबंध से जुड़ा निकला। पुलिस ने दोनों बहनों को पंजाब के लुधियाना शहर से सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार, बहनों के गायब होते ही कांड संख्या 20/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला, जिससे उनकी लोकेशन लुधियाना में ट्रेस हुई। इसके बाद गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम पंजाब रवाना की गई।
Read More- इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर युवती ने जहर खाकर दे दी जान
पुलिस टीम ने लुधियाना के न्यू शिवाजी नगर इलाके में छापेमारी कर दोनों बहनों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान राकेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया, जो दरभंगा का रहने वाला है और लुधियाना में एक निजी दुकान में काम करता है।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
जांच में सामने आया कि बड़ी बहन की राकेश से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। 19 अप्रैल को दोनों बहनें पहले आसनसोल पहुंचीं और वहां से युवक के साथ लुधियाना चली गईं।
Read More- चिंताजनक: लाखों खर्च के बाद भी यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के छात्र पीछे क्यों? चौंकाने वाले वजह
फिलहाल पुलिस राकेश से पूछताछ कर और आगे की कानूनी प्रक्रिया करते हुए जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस लाया जा सका, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








