Sunday, May 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में तैनात सिपाही गिरफ्तार

May 3, 2026
in झारखंड, क्राइम
A A
बोकारो ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का बड़ा एक्शन, एएसआई गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड ट्रेजरी घोटाले: झारखंड के बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले में CID की SIT लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बोकारो SP ऑफिस के लेखा शाखा में तैनात सिपाही काजल मंडल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर छापेमारी में 8.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसे रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

कौशल पांडेय का करीबी सहयोगी था काजल मंडल

जांच में सामने आया है कि काजल मंडल, पहले से गिरफ्तार लेखापाल कौशल पांडेय का करीबी सहयोगी था। SIT की यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले गृह रक्षक सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह और एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

और भी हो सकते हैं बड़े खुलासे

SIT की जांच के अनुसार, कौशल पांडेय यात्रा मद की सरकारी राशि का अवैध तरीके से निकासी करता था और यह पैसा काजल मंडल के बैंक खाते में ट्रांसफर करता था। इसके बाद काजल मंडल उस राशि को निकालकर नकद अपने घर में रखता था। इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग लंबे समय से किया जा रहा था।

Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत 

अब SIT इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। 4 मई को कौशल पांडेय और उसके दो सहयोगियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है। जांच एजेंसी को शक है कि यह घोटाला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई जिलों के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

बोकारो से बड़ी संपत्ति और नकदी बरामद

अब तक की जांच में बोकारो से बड़ी संपत्ति और नकदी बरामद की गई है। इसमें तेलीडीह स्थित जमीन के कागजात, तीन मंजिला मकान, विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर किए गए करीब 1.93 करोड़ रुपये और 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं, जिन्हें फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है।

Read More- दिल्ली के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों को दर्दनाक मौत 

SIT की टीम अब हजारीबाग और चाईबासा जाने की तैयारी में है, जहां लेखा शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। CID ने इन तीनों जिलों के मामलों को टेकओवर कर जांच तेज कर दी है। मामले में फिलहाल जांच जारी है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

CM Hemant Soren wrote a letter to the Center
Breaking News

CM Hemant Soren ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना धर्म को मिले अलग कोड

May 3, 2026
भाजपा ने महिलाओं को लिपस्टिक के डिब्बे में नेलपॉलिश थमाई! रांची में गरजी अंबा प्रसाद
झारखंड

भाजपा ने महिलाओं को लिपस्टिक के डिब्बे में नेलपॉलिश थमाई! रांची में गरजी अंबा प्रसाद

May 3, 2026
हजारीबाग के सबसे बड़े डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, लूट के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
झारखंड

हजारीबाग के सबसे बड़े डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, लूट के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

May 3, 2026
Next Post
तमाड़ के जंगलों से 700 किलो डोडा बरामद, नशे के सौदागरों में हड़कंप

तमाड़ के जंगलों से 700 किलो डोडा बरामद, नशे के सौदागरों में हड़कंप

Crime News

Crime News: महीनों की प्लानिंग, रेकी और तकनीकि निगरानी के बाद दिया गया था लूट की घटना को अंजाम, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren wrote a letter to the Center

CM Hemant Soren ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना धर्म को मिले अलग कोड

May 3, 2026

भाजपा ने महिलाओं को लिपस्टिक के डिब्बे में नेलपॉलिश थमाई! रांची में गरजी अंबा प्रसाद

हजारीबाग के सबसे बड़े डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, लूट के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र-विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

गढ़वा में कमरे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले हुआ था प्रेम-विवाह

Crime News: महीनों की प्लानिंग, रेकी और तकनीकि निगरानी के बाद दिया गया था लूट की घटना को अंजाम, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra