Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक कलयुगी बहू ने अपने ही ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। मृत ससुर की पहचान राजधानी के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. केपी गुप्ता के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
कई महीनों से पैरालाइसिस के कारण बेड पर थे डॉक्टर
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. केपी गुप्ता पिछले कई महीनों से पैरालाइसिस के कारण बेड पर थे। शनिवार दोपहर घर में सास और बेटा खाना पहुंचाने दुकान गए हुए थे। इसी दौरान बहू निकिता ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए घर में लगा CCTV कैमरा भी तोड़ दिया।
Read More- हजारीबाग में खूनी रविवार-एक साथ टकराई कई वाहने-दो की दर्दनाक मौत कई घायल
बहू और ससुर के बीच अक्सर होता था विवाद
हालांकि, कैमरे का फुटेज पहले ही पति के मोबाइल में रिकॉर्ड हो चुका था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बताया कि बहू और ससुर के बीच अक्सर विवाद होता था।
Read More- शराब देने से मना किया तो दोस्तों ने ही उतार दिया मौत के घाट, मामले का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।








