Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में गुरुवार को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा उदय नारायण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश, बिहार और झारखंड में भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक ताकतों और अवसरवादियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है।
युवाओं को मुखर होने की जरूरत
उदय नारायण चौधरी ने कहा कि युवाओं और नौजवानों को मौजूदा हालात को लेकर सतर्क और मुखर होने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की तरह बंगाल चुनाव में भी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को प्रभावित किया गया।
उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि आम लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र शर्मा और ज्वाला यादव भी मौजूद रहे।








