Saturday, May 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

May 16, 2026
in रांची
A A
रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आगामी चुनावों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए शनिवार को समाहरणालय में अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की घोषणा की। इस बैठक में हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए।

कोई भी योग्य मतदाता न छूटे-डीसी की अपील

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इस बार 01 अक्टूबर 2026 को क्वालीफाइंग डेट (योग्यता तिथि) माना गया है। यानी जो युवा इस तारीख तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे।

BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

SIR कार्यक्रम के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं को सूची से जोड़ने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की प्रतिनियुक्ति जल्द करें ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

7 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन

बैठक में जानकारी दी गई कि 05 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद एक महीने तक (04 सितंबर तक) लोग अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी सुधारों के बाद 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्यक्रम

  • SIR की क्वालीफाइंग डेट – 01.10.2026
  • तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग – 20.06.2026 से 29.06.2026
  • बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन – 30.06.2026 से 29.07.2026
  • मतदान केन्द्रों का रैशनालाइजेशन – 29.07.2026 तक
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 05.08.2026
  • दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि – 05.08.2026 से 04.09.2026
  • दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन – 05.08.2026 से 03.10.2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 07.10.2026

Related Posts

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा-रांची में फूंका पीएम मोदी का पुतला
रांची

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा-रांची में फूंका पीएम मोदी का पुतला

May 16, 2026
बीेजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, सुपारी कीलर सूरज गिरफ्तार
रांची

बीेजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, सुपारी कीलर सूरज गिरफ्तार

May 16, 2026
रांची RIMS हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!
रांची

रांची RIMS हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

May 16, 2026
Next Post
हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

बिरनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, बलगो और कुम्हारपीटनी में चार घर जलकर राख

Jharkhand में अस्पतालों की बदहाली पर BJP-Congress आमने-सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज

कोडरमा में 36 घंटे के भीतर नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra