Hormuz strait: ईरान होर्मुज के लिए जल्द ही नए ट्रैफिक सिस्टम की तैयारी मे जुट गया है। ऐसा इस लिए क्योंकि ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने नया सिस्टम शुरू करने की बात कही है। लेकिन यह बात भी कही गई है कि इस नए सिस्टम का सिर्फ वहीं फायदा उठा सकेंगे जो ईरान के साथ सहयोग कर रहे है या आने वाले दिनों में करेंगे। यानी साफ है ईरान अपने विरोधी देशों के जहाजों पर और सख्ती करने वाला है।
Read More: जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में भारी आक्रोश
इधर ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कुवैत और यूएई को कड़ी चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि ईरान ने अब तक केवल संयम रखा है, लेकिन यह हमेशा नहीं रहने वाला है। यह चेतावनी इस लिए दी गई है। क्योंकि ईरान के दुश्मनों के लिए कुवैत और युएई ने रास्ता खोल रखा है।
जानिए 24 घंटे में क्या क्या हुए बड़े अपडेट
ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार स्थायी रोक के बदले 20 साल तक के सस्पेंशन की बात कही है। साथ ही यह कहा है कि ईरान को लेकर धैर्य लगातार खत्म हो रही है। वहीं चीन ने होर्मुज पर यूएन में अमेरिका बहरीन समर्थित प्रस्ताव को गलत समय और गलत कंटेंट वाला बताया है। वहीं सीजफायर होने के बावजूद भी इजराइल ने कई इलाकों में एयरस्ट्राइक और गोलीबारी की है। इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान में 1260 मौतें और 51 हजार घर, 10 हजार से ज्यादा गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं इस हमले में ईरान को करीब 2 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।
कजाकिस्तान ने की ईरान की मदद
इधर देखा जाए तो ईरान को ऐसे समय में कजाकिस्तान ने मदद भेजी है। जब अमेरिका और इजराइल के साथ लंबे संघर्ष से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कजाकिस्तान ने ईरान को 30 वैगन मानवीय सहायता दी है। यह सहायता कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के आदेश पर भेजी गई है। जिसमें डिब्बाबंद मीट, चीनी, आटा, दवाइयां और मेडिकल उपकरण शामिल है।









