Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

Lohardaga पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिंद्रा थार वाहन से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

May 19, 2026
in झारखंड
A A
Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Share on FacebookShare on Twitter

रांची/Lohardaga:  झारखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा रोड के रास्ते ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

अंचलाधिकारी Lohardaga की मौजूदगी में कुजरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान काले रंग की महिंद्रा थार (नंबर- JH01EF0040) को रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों से पूछताछ और तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन नायक (26 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, लोहरदगा और राजन कुमार महतो (23 वर्ष), निवासी ईंटा गांव, लोहरदगा के रूप में हुई है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जांच के दौरान बरामद ब्राउन शुगर का वजन करीब 10 ग्राम पाया।

पुलिस ने मौके से महिंद्रा थार वाहन, करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या 80/26 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • रत्नेश मोहन ठाकुर, थाना प्रभारी लोहरदगा
  • आर्दश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
  • पप्पू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
  • चन्द्रदीप मेहता, सहायक अवर निरीक्षक
  • लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल जवान

 

 

Related Posts

West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals
Breaking News

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026
The Supreme Court's order is unreflected in Ranchi; the shelter home plan remains in limbo, and stray dogs continue to terrorize.
झारखंड

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

May 19, 2026
Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi
झारखंड

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra