रांची/Lohardaga: झारखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा रोड के रास्ते ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
अंचलाधिकारी Lohardaga की मौजूदगी में कुजरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान काले रंग की महिंद्रा थार (नंबर- JH01EF0040) को रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों से पूछताछ और तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन नायक (26 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, लोहरदगा और राजन कुमार महतो (23 वर्ष), निवासी ईंटा गांव, लोहरदगा के रूप में हुई है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जांच के दौरान बरामद ब्राउन शुगर का वजन करीब 10 ग्राम पाया।
पुलिस ने मौके से महिंद्रा थार वाहन, करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या 80/26 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
- रत्नेश मोहन ठाकुर, थाना प्रभारी लोहरदगा
- आर्दश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
- पप्पू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
- चन्द्रदीप मेहता, सहायक अवर निरीक्षक
- लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल जवान

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









