Ranchi: राजधानी रांची में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच ट्रैफिक पुलिस जवानों को राहत देने के लिए रांची पुलिस ने एक नई और हाईटेक पहल शुरू की है। रांची पुलिस ने अत्याधुनिक “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू किया है। यह पहल पुलिस कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर कार्य प्रदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इन विशेष जैकेटों में इन-बिल्ट फैन सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाकर शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी लंबे समय तक गर्मी में भी अधिक आरामदायक और सक्रिय तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे।
जैकेट का कपड़ा SPF 50 सुरक्षा प्रदान करता है
जैकेट को पावर बैंक से संचालित किया जाता है और एक बार चार्ज होने पर यह लगभग 8 घंटे तक लगातार कार्य कर सकता है।
Read More- कोडरमा में ACB की छापेमारी-बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार
इसके साथ ही जैकेट का कपड़ा SPF 50 सुरक्षा प्रदान करता है, जो तेज धूप और हानिकारक किरणों से सुरक्षा देता है। रात के समय ड्यूटी के दौरान जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं, जिससे दूर से ही उनकी पहचान आसानी से हो सके।
5 कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू
फिलहाल रांची पुलिस द्वारा 5 कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल सफल होने और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भविष्य में और जैकेट खरीदने की योजना है।
Read More- Big Breaking: पुलवामा हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या
रांची पुलिस की यह नई पहल न केवल जवानों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा रहा है।









