Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित इच्छानगर गारामारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी और 12 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने दोनों शवों को गांव के एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में दफना दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामूली कहासुनी में शख्स ने उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेश टुडू और उसकी पत्नी शर्मीला किस्कू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि नरेश ने गुस्से में पत्नी और बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी। इसके बाद उसने गांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दफना दिया।
Read More- कोडरमा में ACB की छापेमारी-बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार
गुरुवार को गांव में महिला और बच्ची के अचानक लापता होने की चर्चा शुरू हुई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना रद्दीपुर ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
निर्माणाधीन पीएम आवास में खुदाई कर पुलिस ने निकाले दोनों शव
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर निर्माणाधीन पीएम आवास में खुदाई की गई, जहां से दोनों शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More- Big Breaking: पुलवामा हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की असली वजह की जांच जारी है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।







