Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थाना और पुलिस केंद्रों में कार्यरत 20 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के निर्देश पर जिलाबल के 15 सब-इंस्पेक्टर (SI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का अलग-अलग थानों, आउटपोस्ट (OP) और टाउन आउटपोस्ट (TOP) में प्रभारी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों और पुलिस केंद्रों में तैनात अधिकारियों को नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तबादला सूची में थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी और पुलिस केंद्रों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें नरकोपी, बेड़ो, ईटकी, मुरी, विधानसभा, सिकिदिरी, दशमफॉल, राहे, खेलगांव, पंडरा, सदर, सिल्ली और नामकुम समेत कई थाना क्षेत्रों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सभी को अविलंब अनुपालन प्रतिवेदन मुख्यालय को समर्पित करने को कहा गया है।
देखें लिस्ट:











