बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi: बेड़ो में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरटेक करने के दौरान टेंपू पलटा, एक की मौत

जून 3, 2026
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
ranchi news

ranchi

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानापानी लापुंग मोड़ के समीप बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मिर्चा लदा सवारी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में टेंपू पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान सिसई मुरगु मेड़ियाटोली निवासी 29 वर्षीय सुखदेव उरांव के रूप में की गई है।

Table of Contents

Toggle
  • ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुआ वाहन
  • पूर्व मुखिया और ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, घायलों को भेजा अस्पताल
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

Read More: Ranchi जेल से चाईबासा मंडल कारा भेजी जाएंगी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा

ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुआ वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मिर्चा लदा सवारी टेंपू भरनो की ओर से बेड़ो की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे पुरानापानी लापुंग मोड़ के पास टेंपू चालक ने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपू सड़क पर ही पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो मिर्चा के साथ बेड़ो आ रहे थे। इसमें 29 वर्षीय सुखदेव उरांव वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में भरनो मदनपुर छप्परटोली ग्राम निवासी सीताराम उरांव, सुका उरांव और एक अन्य सुखदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Read More: गिरिडीह में आधी रात को दंपत्ति पर हमला, पति की मौत पत्नी गंभीर

पूर्व मुखिया और ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, घायलों को भेजा अस्पताल

सड़क दुर्घटना की भनक लगते ही ईटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल बेड़ो थाना पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ने स्थानीय सहयोगियों- सतवीर मिंज, प्रदीप बाड़ा, नईम हुसैन, बारीक खान, सोमरा उरांव, विकास ठाकुर और अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अविलंब इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर, सूचना मिलते ही बेड़ो थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सुखदेव उरांव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपू को जब्त कर पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।

Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका
Breaking News

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026
JPSC Chairman L. Khiangte Resigns | एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल
Breaking News

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

जुलाई 21, 2026
Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Next Post
रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात, CBSE मार्किंग सिस्टम पर बड़ा खुलासा!

रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात, CBSE मार्किंग सिस्टम पर बड़ा खुलासा!

Khan Sir Coaching Attack मामले में कोचिंग संचालक समेत तीन हिरासत में, सरकार भी एक्शन में

Khan Sir Coaching Attack मामले में कोचिंग संचालक समेत तीन हिरासत में, सरकार भी एक्शन में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra