Bokaro: बोकारो जिले में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद किए गए। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी बोकारो और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह टीकाहारा बरकीपुनु गांव निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जा रहा है, जबकि तीसरे की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे मामला और भी रहस्यमयी हो गई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









