Bokaro: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित भेलवाटांड में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में रविवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। केंद्र में कुक का काम करने वाले गणेश कपरदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।
मेस में बेड के नीचे मिला खून से लथपथ शव
कौशल विकास केंद्र के कैंप मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गणेश कपरदार पिछले दो वर्षों से केंद्र में कुक के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह जब वे नाश्ते की व्यवस्था देखने मेस पहुंचे, तो गणेश का शव बेड के नीचे पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच
सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस, आईईएल थाना, तेनुघाट ओपी और कसमार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की सहायता ली जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
परिजनों को दी गई सूचना, जल्द खुलासे का दावा
मृतक गणेश कपरदार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी थे। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने भी मौके पर पहुंचकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









