Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 (दिनांक 18.05.2026) के तहत की गई, जो सुभाष चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी से संबंधित था।
छापेमारी के दौरान देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराजोरी गांव से एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका
दीवार तोड़कर देता था घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार नाबालिग की पहचान 16 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
Read More- कोडरमा में वन विभाग की रेड से मचा हड़कंप, अवैध ढिबरा लदा टेंपो जब्त
शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता, अब्दुल रहमान शामिल थे।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









