Nitin Nabin Jharkhand Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(Nitin Nabin) दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर आज (शनिवार) झारखंड पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद Nitin Nabin का यह पहला झारखंड दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, Nitin Nabin सुबह 11:30 बजे विशेष विमान से राजधानी रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की विशेष तैयारियां की गई हैं।
Read More: Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!
11:30 बजे रांची आगमन: आज की बैठकों का पूरा शेड्यूल (Schedule)
झारखंड दौरे के पहले दिन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष कई अहम संगठनात्मक और रणनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे:
-
दोपहर में सांसदों-विधायकों संग बैठक: Nitin Nabin राज्य के सभी भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ पहली महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, क्षेत्रों में विकास कार्य और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।
-
दोपहर 02:00 बजे (कोर कमेटी बैठक): प्रदेश कोर कमेटी की हाई-लेवल बैठक बुलाई गई है। इसमें सांगठनिक कामकाज की समीक्षा होगी और आगामी चुनाव व संगठन विस्तार को लेकर भावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
-
शाम 04:00 बजे (प्रबुद्ध जन संवाद): रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न समाज के गणमान्य लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
7 जून को बोकारो दौरा और ओरमांझी में नाश्ता
दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार (7 जून) को राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगठनिक कार्यों के साथ-साथ कुछ निजी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे:
-
बोकारो का दौरा: रविवार सुबह वे बोकारो के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
-
आदित्य साहू के आवास पर रुकेंगे: बोकारो से रांची लौटने के दौरान वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ओरमांझी (कुचू) स्थित आवास पर रुकेंगे, जहां सुबह के नाश्ते के साथ अनौपचारिक चर्चा होगी।
-
रविवार दोपहर (महा-बैठक): रांची लौटने के बाद वे राज्यभर से आए सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया सेल, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों के साथ एक बड़ी संयुक्त बैठक करेंगे।
“कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा यह दौरा” – प्रतुल शाहदेव
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस दौरे को लेकर कहा: “बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रथम झारखंड दौरे को लेकर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले मार्गदर्शन और गुरुमंत्र के बाद प्रदेश भाजपा एक नई ऊर्जा, आक्रामकता और ताकत के साथ मैदान में काम करेगी।”
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?










