Ranchi: लंबे समय बाद अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जेपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट का लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार था।
बता दें कि यह परीक्षा 10 मार्च 2024 को रांची सहित राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 9 फरवरी 2026 के आदेश के बाद संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके आधार पर नया परिणाम प्रकाशित किया गया है।
कुल 1844 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
जेपीएससी द्वारा 138 सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 1844 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम झारखंड हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न मामलों और याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर परिणाम में संशोधन करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








