RANCHI : झारखंड में होनेवाले राज्यसभा चुनाव दो दिग्गजों की इंट्री हो गई है। एक ओर राज्य से दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके परिमल नाथवानी चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं तो दूसरी तरफ वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद वी विजयसाई रेड्डी की भी इंट्री हो गई है। आज दोनों दिग्गज नेताओं के नाम पर पर्चा खरीद लिया गया है। अभी तक कुल छह नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
भाजपा ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की
इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम, भाजपा के गौरव बल्लभ और रवि कुमार यादव उर्फ रवि पीटर के नाम से नामांकन पत्र खरीदा गया है। जबकि कांग्रेस और झामुमो ने अपने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
वी विजयसाई रेड्डी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के परिवार के ऑडिटर रहे हैं। वे 2016 में राज्यसभा सांसद बने। और वाईएसआरसी संसदीय दल के नेता भी रहे हैं। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। उनपर आंध्र प्रदेश में कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में नाम आया था।
परिमल नाथवानी के मैदान में कूदने से बढ़ा रोमांच
इधर परिमल नाथवानी का नाम शुरुआती दौर से चल रहा था। लेकिन समय के साथ उनका नाम बीच में धूमिल हो गया था, लेकिन कल रात से एक बार फिर से चर्चा का बाजार गर्म होना शुरू हुआ और उनके नाम से नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा का अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं किए जाने के पीछे कहीं नाथवानी तो नहीं हैं।
Read More- Big Breaking : वैद्यनाथ राम होंगे जेएमएम के राज्यसभा उम्मीदवार
राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एक और तो झामुमो के पक्ष मेंपक्का मन जा रहा है, लेकिन दूसरी सीट में यदि बाकी सभी उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर जाते हैं, तो चुनाव में काफी रोमांच आ जाएगा।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
एक राज्यसभा की सीट को जीतने के लिए 28 विधायकों का वोट जरुरी
गौरतलब है कि चुनाव में एक प्रत्याशी को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 28 वोट की जरूरत है।
झारखंड विधानसभा में विधायकों की संख्या 81 है। एक राज्यसभा की सीट को जीतने के लिए 28 विधायकों के प्रथम वरीयता का वोट लाना जरूरी है। यदि झामुमो और इंडिया गठबंधन (कांग्रेस, राजद और माले) के विधायक एकजुट रहे तो दोनों सीट पर जीत तय है।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम
दूसरी सीट पर यदि भाजपा और निर्दलीय के 9 जीत हासिल करना है, तो सत्ताधारी दलों में सेंधमारी करनी होगी। यदि भाजपा परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाती है, तो विधायक सरयू राय और जयराम महतो की भूमिका पर भी सब की नजर रहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









