Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत सेठभीला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुनील राय के रूप में हुई है, जो सेठभीला का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
आरपीएफ और मधुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची
मिली जानकारी के अनुसार, 12334 विभूति एक्सप्रेस के चालक ने डाउन रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी थी। इसके बाद आरपीएफ और मधुपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती दौर में पहचान करना मुश्किल हो गया था। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान की गई।
Read More- गिरिडीह में पिता बना जल्लाद-तीन बेटियों को धारदार हथियार से काट डाला फिर…
कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था युवक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया होगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









