शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: क्या इंडिया गठबंधन का मॉक पोल कारगर होगा या फिर बाजी पलटेंगे परिमल नाथवानी?

झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इंडिया गठबंधन अपने 56 विधायकों का मॉक पोल करा रहा है, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

जून 15, 2026
in रांची Ranchi
A A
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर इंडिया गठबंधन और परिमल नाथवानी के बीच राजनीतिक मुकाबले का ग्राफिक पोस्टर जिसमें हेमंत सोरेन और बीजेपी के चुनाव चिन्ह दिखाई दे रहे हैं।

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: इंडिया गठबंधन का मॉक पोल बनाम परिमल नाथवानी।

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने मोर्चे संभाल लिए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही शतरंज की बिसात पर अपने मोहरे सजाने में जुटे हैं। अब निगाहें 18 जून की शाम पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि चुनावी बाजी किसके हाथ लगी।कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के झारखंड प्रभारी के राजू, पर्यवेक्षक अजय शर्मा, सांसद नासिर हुसैन, राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत कर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।अगले दो दिन होगा विधायकों का मॉक पोल

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के धुर्वा में युवक की हत्या, संत जेवियर स्कूल के पीछे मिला शव; चेहरे और गले पर चोट के निशान
  • काली पूजा और दिवाली को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
  • Ranchi पुलिस ने हथियार के साथ तीन को दबोचा, पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

कांग्रेस प्रभारी के राजू के मुताबिक, 16 और 17 जून को इंडिया गठबंधन के सभी 56 विधायकों के लिए मॉक पोल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के विधायक शामिल होंगे। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियागत गलती से बचना है।नाथवानी के लिए रणनीति बना रही भाजपा

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

दूसरी ओर, निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन में भाजपा ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी सिलसिले में भाजपा ने एनडीए विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक शामिल होंगे। बैठक में नाथवानी की जीत की संभावनाओं और चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।क्या कहता है विधानसभा का गणित?इंडिया गठबंधन

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
  • झामुमो – 34 विधायक
  • कांग्रेस – 16 विधायक
  • राजद – 4 विधायक
  • भाकपा माले – 2 विधायक

    कुल विधायक: 56

एनडीए गठबंधन

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
  • भाजपा – 21 विधायक
  • जेडीयू – 1 विधायक
  • आजसू – 1 विधायक
  • लोजपा – 1 विधायक

    कुल विधायक: 24

जीत का समीकरण क्या है?

राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 28 वोटों की आवश्यकता होगी। संख्याबल के लिहाज से देखा जाए तो इंडिया गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए आवश्यक 56 विधायक मौजूद हैं। यदि गठबंधन अपने सभी विधायकों के वोट एकजुट रखने में सफल रहता है, तो दोनों सीटों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।कहां फंस सकता है खेल?

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

राज्यसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया और वरीयता क्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि इंडिया गठबंधन का कोई विधायक अनुपस्थित रहता है, क्रॉस वोटिंग करता है या मतदान के दौरान तकनीकी गलती करता है, तो पूरा समीकरण बदल सकता है। ऐसी स्थिति में दूसरी वरीयता के वोट निर्णायक बन सकते हैं और इसका सीधा फायदा परिमल नाथवानी को मिल सकता है। यही वजह है कि इंडिया गठबंधन अपने विधायकों का मॉक पोल कराकर किसी भी चूक की संभावना को खत्म करना चाहता है।नाथवानी और भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

परिमल नाथवानी के चुनाव मैदान में उतरने और भाजपा के खुले समर्थन के बाद इंडिया गठबंधन लगातार हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जता रहा है। गठबंधन के नेताओं का आरोप है कि धनबल के जरिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा या नाथवानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नाथवानी के नामांकन पत्र को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस समेत पूरा इंडिया गठबंधन पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहा है। इसी रणनीति के तहत विधायकों के बीच एकजुटता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मॉक पोल आयोजित किया जा रहा है।अब सबकी नजर 18 जून पर

झारखंड राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर झामुमो उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि असली मुकाबला दूसरी सीट को लेकर है। संख्याबल इंडिया गठबंधन के पक्ष में है, लेकिन राज्यसभा चुनावों का इतिहास बताता है कि क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक मतदान कई बार आंकड़ों को भी गलत साबित कर देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है—क्या इंडिया गठबंधन का मॉक पोल उसकी जीत सुनिश्चित करेगा, या फिर परिमल नाथवानी एक बार फिर हारी हुई बाजी को पलटकर खुद को सियासत का बाजीगर साबित करेंगे?

Khabar Mantra
Khabar Mantra

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

रांची के धुर्वा में युवक की हत्या, संत जेवियर स्कूल के पीछे मिला शव; चेहरे और गले पर चोट के निशान
रांची Ranchi

रांची के धुर्वा में युवक की हत्या, संत जेवियर स्कूल के पीछे मिला शव; चेहरे और गले पर चोट के निशान

नवम्बर 6, 2026
काली पूजा और दिवाली को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
रांची Ranchi

काली पूजा और दिवाली को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

नवम्बर 5, 2026
Ranchi police nabbed three individuals with weapons.
क्राइम Crime

Ranchi पुलिस ने हथियार के साथ तीन को दबोचा, पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

नवम्बर 5, 2026
Next Post
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक का ग्राफिक पोस्टर।

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: एनडीए की बैठक में परिमल नाथवानी की जीत का दावा

रांची में दिनदहाड़े लूटपाट और फायरिंग की घटना का ग्राफिक्स जिसमें बाइक सवार नकाबपोश अपराधी और जमीन पर घायल पड़ा युवक दिखाई दे रहा है।

रांची में दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SIR पर सुकांत मजूमदार के बयान से भड़की कांग्रेस, राकेश सिन्हा ने भाजपा को घेरा

SIR पर सुकांत मजूमदार के बयान से भड़की कांग्रेस, राकेश सिन्हा ने भाजपा को घेरा

नवम्बर 6, 2026

IGNOU छात्रों का इंतजार खत्म! दिसंबर TEE का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

निशा भगत की मौत पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, कहा- हेमंत सरकार कटघरे में

प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर शहजाद पूनावाला बने Rise And Fall 2 के विजेता, जानिए 35 लाख की प्राइज मनी पर शहजाद ने क्या फैसला लिया

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का राज्यभर में पुतला दहन

NTA ने बढ़ाई UGC NET December 2026 आवेदन की अंतिम तारीख, 2.36 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, 38 हजार की फीस बाकी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts