Big Breaking: राजधानी रांची के हरमू इलाके से देह व्यापार का मामला सामने आया है। जहां से पुलिस ने दो युवतियों समेत छह युवक को हिरासत में लिया गया है। आपकों बता दें कि हरमू बिजली ऑफिस के पीछे शिवम पैलेस नामक होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान मकान से पुलिस ने कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस कर रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर इस रैकेट का संचालन कौन कर रहा था। इसके अलावे इसमें कौन कौन से लोगों की भूमिका है। शुरूआती जांच में जो जानकारियां हाथ लगी है। उसके अनुसार यह बताया जा रहा है कि युवतियां रांची की नहीं बल्कि बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं जिन युवकों को हिरासत में लिया गया है वे सभी रांच के लोकल बताए जा रहे है। इसके साथ ही किसी दिलीप सिंह के द्वारा मकान को किराए में लेकर यह संचालित किया जा रहा था। अब पुलिस मौके से बरामद किए गए मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।
आपकों बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पुलिस के द्वारा किसी मकान से युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है। बल्कि लगातार रांची में इस तरह के मामले सामने आ रहे है। समय-समय पर कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है, हाल के दिनों की बात करे तो रांची के लालपुर स्थित ओम गर्लस होस्टल से भी कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब हरमू जैसे पोश इलाके से यह मामला सामने आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इस पूरे मामले के पिछे कौन-कौन से लोग शामिल है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









