Koderma: कोडरमा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डोमचांच क्षेत्र के ढाब चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
बिहार ले जाने की फिराक में थे तस्कर
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की टाटा मैजिक में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर डोमचांच से सतगावां होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
जैसे ही पुलिस ने ढाब चौक के पास वाहन जांच शुरू की, संदिग्ध टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की गति तेज कर दी और भागने लगा। कुछ दूरी पर चालक और उपचालक वाहन छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं। दोनों आरोपी शराब परिवहन से जुड़े किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
Read More- जाने कौन है परिमल नाथवानी-उद्योगपति से लेकर राजनीति के शिखर तक का सफर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के गिरियक निवासी चंदन कुमार (19) और नवादा जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के दुलारडीह निवासी अमन कुमार (24) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ Excise Department और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









