Koderma: NEET 2026 परीक्षा को लेकर कोडरमा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 21 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त (Fair Exam) तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सख्त निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
इन दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग
कोडरमा जिले में इस बार NEET परीक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण केंद्र बनाए गए हैं:
-
सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया
-
पीएम श्री परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय, कोडरमा
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
BNSS की धारा 163 लागू, भीड़ लगाने पर रोक
अनुमंडल दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (जो पहले क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 144 थी) के तहत निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 जून को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
लाउडस्पीकर और संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर
प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर या माइक बजाने की अनुमति नहीं होगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति के हथियार, लाठी या कोई भी खतरनाक सामान लेकर चलने पर रोक रहेगी।
Read More- कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार
इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के पास स्थित चाय-पान की दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने, चिट-पुर्जी बनाने या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों और अभिभावकों से परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
Read More- जाने कौन है परिमल नाथवानी-उद्योगपति से लेकर राजनीति के शिखर तक का सफर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









