Giridih: गिरिडीह जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घठी है। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुजीत कुमार गुप्ता के रुप में हुई है। उनका 10 वर्षीय बेटा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पालगंज गांव में मातम पसरा हुआ है।
बदडीहा से मिठाई खरीदकर घर लौट रहे थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार पालगंज निवासी सुजीत कुमार गुप्ता अपने बेटे मनीष के साथ बदडीहा से मिठाई खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कठवारा के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने अचानक बिना किसी संकेत के बाइक मोड़ दी। इससे दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई और दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सुजीत कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पुत्र मनीष का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Read More- रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी बस-ऑटो चालक समेत 2 की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
मौके से बाइक छोेड़कर युवक फरार
ग्रामीणों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More- कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर-खेत में टहलने गई महिला को पटककर मार डाला
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को उजागर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना संकेत वाहन मोड़ना और लापरवाही से ड्राइविंग करना अक्सर ऐसे गंभीर हादसों का कारण बनता है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









