सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, मुर्गा खाने निकला था युवक

जून 26, 2026
in कोडरमा Koderma
A A
कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, मुर्गा खाने निकला था युवक
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Koderma: कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से  हड़कंप मच गई। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के रजौन (मुड़वारो) निवासी सुनील यादव के रूप में हुई है। शव पुरनाडीह-नवादा पुल के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • कोडरमा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र ले. कर्नल जय प्रकाश ने रचा इतिहास, माउंट भागीरथी पर फहराया तिरंगा
  • कोडरमा-जयनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत
  • कोडरमा में जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े-डायन बिसाही के नाम पर मारपीट का आरोप

Toggle
  • चिकन खाने की बात कहकर निकला था घर से
  • बालू गिरा मिला, हादसे की आशंका
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
  • हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील यादव फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता का ट्रैक्टर चलाता था। वह पुरनाडीह में किराए के मकान में रहता था। उसके साथ उसका चचेरा भाई भी रहता था, जो पुरनाडीह की एक नंबर खदान में हाइवा चालक है।

चिकन खाने की बात कहकर निकला था घर से

ट्रैक्टर मालिक अनु कुमार मेहता ने बताया कि गुरुवार शाम सुनील ने बताया था कि उसका चचेरा भाई उसे चिकन खाने के लिए खदान पर बुला रहा है। इसके बाद वह वहां चला गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी तलाश शुरू हुई तो सूचना मिली कि पुल के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

बालू गिरा मिला, हादसे की आशंका

घटनास्थल के पास बालू बिखरा हुआ मिला है। इसी आधार पर अनु कुमार मेहता ने आशंका जताई कि किसी बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुनील की मौत हुई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

नवलशाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक अनु कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है ताकि घटना से जुड़ी हर जानकारी सामने आ सके।

Read More- 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश-जाने वजह

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हादसा, हत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यदि यह सड़क दुर्घटना है तो फरार वाहन की तलाश की जाएगी, जबकि किसी साजिश की पुष्टि होने पर उसी दिशा में कार्रवाई होगी।

Read More- Breaking News: अयोध्या से बड़ी खबर-राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

कोडरमा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र ले. कर्नल जय प्रकाश ने रचा इतिहास, माउंट भागीरथी पर फहराया तिरंगा
कोडरमा Koderma

कोडरमा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र ले. कर्नल जय प्रकाश ने रचा इतिहास, माउंट भागीरथी पर फहराया तिरंगा

सितम्बर 26, 2026
कोडरमा-जयनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत
कोडरमा Koderma

कोडरमा-जयनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

सितम्बर 25, 2026
कोडरमा में जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े-डायन बिसाही के नाम पर मारपीट का आरोप
कोडरमा Koderma

कोडरमा में जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े-डायन बिसाही के नाम पर मारपीट का आरोप

सितम्बर 25, 2026
Next Post
Extortion demands in the name of Prince Khan show no signs of stopping; ₹5 crore demanded from a Ranchi businessman via a Dubai-based number.

थम नहीं रहा प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी का सिलसिला, दुबई नंबर से Ranchi के कारोबारी से मांगे 5 करोड़

धनबाद में नकली टाटा नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में रैपर के साथ संचालक गिरफ्तार

धनबाद में नकली टाटा नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में रैपर के साथ संचालक गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

28 सितंबर 2026 झारखंड मौसम अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

सितम्बर 28, 2026

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक

जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

पति का कई लड़कियों से था अफेयर, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra