Dhanbad: धनबाद जिले में नकली टाटा नमक बनाने वाली एक कथित फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। धनसार थाना क्षेत्र के भूदा रानी रोड में टाटा कंपनी के प्रतिनिधि की निशानदेही पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो गोदामों से बड़ी मात्रा में टाटा नमक के पैकेट, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
200 बोरा नमक और रैपर जब्त
पुलिस के अनुसार, एक गोदाम से 200 बोरा और दूसरे गोदाम से 78 बोरा पैक किया गया नमक और रैपर जब्त किए गए। इसके अलावा, टाटा और पतंजलि ब्रांड के रैपर तथा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
Read More- Breaking News: अयोध्या से बड़ी खबर-राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज
धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि मामले में कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के कथित संचालक शुभम अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नकली उत्पाद कितने समय से बनाए जा रहे थे और इनकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी।
Read More- कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, मुर्गा खाने निकला था युवक

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









