सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Ranchi News: AC फेल होने के बावजूद उड़ान की तैयारी! यात्रियों के हंगामे के बाद रनवे से लौटी indigo फ्लाइट

Ranchi News: दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले एयर कंडीशनिंग सिस्टम फेल हो गया। 168 यात्री करीब डेढ़ घंटे तक विमान में घुटन झेलते रहे। पढ़ें पूरी खबर।

जून 27, 2026
in रांची Ranchi
A A
Ranchi News: IndiGo flight returned from the runway after passengers created a ruckus

Ranchi News: IndiGo flight returned from the runway after passengers created a ruckus

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2614 गुरुवार को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। एयरबस A321 विमान के एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में आई खराबी के कारण विमान में सवार 168 यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक भीषण गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ा। यात्रियों के लगातार विरोध और हंगामे के बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान रोक दी और विमान को रनवे से वापस लौटा लिया।

Table of Contents

Toggle
  • “कहा गया उड़ान भरने के बाद चलने लगेगा AC”
    • टेकऑफ से पहले पायलट ने लिया बड़ा फैसला
      • Ranchi News: शाम 6:30 बजे दूसरी फ्लाइट से भेजे गए यात्री
        • यात्रियों ने लगाए गंभीर आरोप
        • एयरलाइन का बयान

निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होनी थी और शाम 4:30 बजे रांची पहुंचने का समय तय था। हालांकि, विमान में AC सिस्टम के काम नहीं करने के बावजूद उसे रनवे तक ले जाया गया और टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड के 3,044 युवाओं को मिली नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र; IIT मद्रास के साथ AI पर हुआ समझौता
  • कोर्ट और पुलिस के दफ्तरों से चंद कदम दूर कथित देह व्यापार, कचहरी चौक पर कार्रवाई का इंतजार
  • झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

“कहा गया उड़ान भरने के बाद चलने लगेगा AC”

विमान में मौजूद एक यात्री के अनुसार, केबिन के भीतर लगातार बढ़ती गर्मी के कारण यात्रियों की हालत खराब होने लगी। शिकायत करने पर क्रू मेंबर्स ने उन्हें आश्वासन दिया कि टेकऑफ के बाद एयर कंडीशनिंग सामान्य रूप से काम करने लगेगी, लेकिन काफी देर तक स्थिति जस की तस बनी रही।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

करीब डेढ़ घंटे तक विमान के भीतर बैठे यात्रियों को घुटन और असहज माहौल का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ने पर कई यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके दौरान क्रू और यात्रियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

टेकऑफ से पहले पायलट ने लिया बड़ा फैसला

जब विमान उड़ान भरने ही वाला था, तभी पायलट ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टेकऑफ रोकने का निर्णय लिया। इसके बाद विमान को रनवे से वापस पार्किंग बे में लाया गया। इस फैसले से यात्रियों ने राहत की सांस ली, हालांकि लंबे इंतजार और असुविधा को लेकर नाराजगी बनी रही।

Ranchi News: शाम 6:30 बजे दूसरी फ्लाइट से भेजे गए यात्री

इंडिगो ने बाद में सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की। शाम करीब 6:30 बजे दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को रांची रवाना किया गया, जो रात करीब 8 बजे सुरक्षित रूप से रांची एयरपोर्ट पहुंची।

उधर, रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों के परिजन घंटों तक इंतजार करते रहे। उड़ान में देरी के कारण वे लगातार एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों से जानकारी लेते नजर आए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
यात्रियों ने लगाए गंभीर आरोप

यात्रियों का आरोप है कि AC खराब होने के बावजूद विमान को रनवे तक ले जाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा जोखिम था। उनका कहना है कि यदि समय रहते विरोध नहीं किया जाता, तो कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान क्रू मेंबर्स का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं था। उन्हें बार-बार यह कहकर आश्वस्त किया जाता रहा कि टेकऑफ के बाद AC काम करने लगेगा। वहीं, लंबे इंतजार के दौरान यात्रियों को केवल एक छोटा फ्रूटी पैक और मिक्सचर का छोटा पैकेट नाश्ते के रूप में दिया गया, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई।

एयरलाइन का बयान

इंडिगो की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक विमान से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड के 3,044 युवाओं को मिली नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र; IIT मद्रास के साथ AI पर हुआ समझौता
रांची Ranchi

झारखंड के 3,044 युवाओं को मिली नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र; IIT मद्रास के साथ AI पर हुआ समझौता

नवम्बर 23, 2026
Alleged sex trade taking place just a few steps away from court and police offices; action awaited at Kachhari Chowk.
क्राइम Crime

कोर्ट और पुलिस के दफ्तरों से चंद कदम दूर कथित देह व्यापार, कचहरी चौक पर कार्रवाई का इंतजार

नवम्बर 23, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी
रांची Ranchi

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी

नवम्बर 22, 2026
Next Post
Dhanbad sonardih cable theft pump operator shot

Dhanbad में अपराधियों का आतंक, केबल चोरी का विरोध करने पर पंप ऑपरेटर को मारी गोली

गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Hemant government is misleading the public by convening a special session to oppose SIR and MMDR: BJP

SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार : भाजपा

नवम्बर 23, 2026

झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता

झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

पंचायत सीजन 5 में बड़ा ट्विस्ट! बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान, जानें कब होगी रिलीज

2050 का सपना दिखाने से पहले 2026 के झारखंड का हिसाब दें हेमंत सोरेन : प्रतुल शाह देव

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts