गुरूवार, अगस्त 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की आज से भूख हड़ताल, AISA और 650 किसान संगठनों का समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। AISA के छात्र नेता और 650 से अधिक किसान संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया। शिक्षा सुधार, पेपर लीक पर कार्रवाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज।

जून 28, 2026
in देश National News
A A
Sonam Wangchuk on hunger strike at Jantar Mantar today

Sonam Wangchuk on hunger strike at Jantar Mantar today; supported by AISA and 650 farmer organizations

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन रविवार से नए चरण में प्रवेश कर गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके इस कदम से आंदोलन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Table of Contents

Toggle
  • AISA के कई छात्र नेता भी शामिल 
    • देशभर के 650 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन भी मिल रहा

AISA के कई छात्र नेता भी शामिल 

इस भूख हड़ताल में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कई छात्र नेता भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, देशभर के 650 से अधिक किसान संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए दिल्ली में बड़ी खाप पंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। छात्र, किसान और सामाजिक संगठनों के एक मंच पर आने से आंदोलन के और व्यापक होने की संभावना है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि 20 जून को आंदोलन की शुरुआत के समय ही सोनम वांगचुक ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद आज से अनशन शुरू किया गया है।

भूख हड़ताल में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव दानिश अली, AISA उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कार्यकर्ता दीपक, जेएनयू के छात्र कार्यकर्ता ऋषिकेश और अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कार्यकर्ता आमीन भी शामिल होंगे। छात्र नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन लाखों छात्रों के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की लड़ाई है।

देशभर के 650 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन भी मिल रहा

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक बालियान के अनुसार, आंदोलन को देशभर के 650 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन मिल चुका है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर किसान भी इस आंदोलन के साथ खड़े हैं। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में एक बड़ी खाप पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक भूख हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

bjp mps protest outside parliament house
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद भवन के बाहर भाजपा सांसदो का प्रदर्शन

अगस्त 13, 2026
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से दिया इस्तीफा,
देश National News

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद!

अगस्त 12, 2026
Share Market Today
देश National News

Share Market में आज का सबसे बड़ा अपडेट! क्या बाजार में आने वाली है बड़ी गिरावट?

अगस्त 12, 2026
Next Post
Preparations for the Jagannath Rath Yatra in Ranchi are in full swing

Ranchi में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, 29 जून को स्नान यात्रा, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

ED summons Rameshwar Oraon in Jharkhand liquor scam

शराब घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, रामेश्वर उरांव, बेटे रोहित और IAS अमित प्रकाश को समन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

sensation in ranchi after body

रांची में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 13, 2026

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: एल. ख्यांग्ते ने CID कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद भवन के बाहर भाजपा सांसदो का प्रदर्शन

Breaking News: 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का बड़ा ऐलान! रघुवर दास ने सरकार को दी ये चेतावनी

देवेंद्र महतो की रिहाई की मांग तेज, सरकार पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप

600 JPSC और JSSC छात्रों पर FIR दर्ज, संजय सेठ ने कहा-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra