Jharkhand: झारखंड शराब घोटाला मामले में अब ED की एंट्री हो चुकी है। बता दें कि पहले जहां इस मामले की जांच ACB के द्वारा किया जा रहा था, अब इस मामले को ED ने टेवओवर कर लिया है। इसके साथ ही ही ED ने पूर्व IAS और सरकार के पूर्व मंत्री और उनके बेटे को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है और अपने साथ दस्तावेज लेकर आने को कहा है।
छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में एंट्री दिलाने का काम करता था रोहित उरांव
मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव और IAS अधिकारी अमित प्रकाश को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। जिन जिन लोगों को समन जारी किया गया है, उन्हें कई दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है। ED को इस बात की आशंका है कि झारखंड शराब घोटाले मामले में रामेश्वर उरांव और उनके बेटे की भी भूमिका है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में एंट्री दिलाने का काम रोहित उरांव ने ही किया था। वहीं साल 2019 में भी ED ने रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव के निवास में छापेमारी की थी।
पिछले वर्ष शराब घोटाले मामले की जांच में IAS अधिकारी समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था
ध्यान हो कि पिछले वर्ष मई महीने में ACB ने शराब घोटाले मामले की जांच करते हुए IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और विनय सिंह समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। फिलहाल इस मामले में आगे और गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। सोमवार को विधायक रामेश्वर उरांव उनके बेटे रोहित उरांव और पूर्व IAS अधिकारी अमित प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब देखने वाली बात होगी की आगे और क्या कुछ इस मामले में निकल कर सामने आता है।








