Breaking News: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले एक चर्चित बिल्डर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध निर्माण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
Breaking News: 9.65 एकड़ रिम्स की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
एसीबी की जांच के अनुसार, मोरहाबादी मौजा की 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ यानी कुल 9.65 एकड़ रिम्स की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। इस जमीन की बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Breaking News: भू-माफियाओं और बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज से बेचे जमीन
जांच आगे बढ़ने पर मामले में एक और अहम आरोपी प्रमोद महतो का नाम सामने आया है, जिसने कथित रूप से जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन अब उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो चुका है।
Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भू-माफियाओं और बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज, जाली वंशावली और नकली वारिस तैयार कर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराई। एसीबी अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले में कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Read More- गिरिडीह में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आशंका

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









