Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन में यात्रियों को कथित रूप से पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी दिवाकर सिंह के रूप में हुई है।
नशे की हालत में ट्रेन के कोच में पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में ट्रेन के कोच में पिस्टल लेकर घूम रहा है और यात्रियों को डरा-धमका रहा है। ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस और एक पाउच में 18 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए। यानी कुल 24 जिंदा कारतूस पुलिस ने जब्त किए हैं।
Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है युवक
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज से रांची जा रहा था और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। हालांकि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसके पास हथियार रखने के वैध दस्तावेज थे या नहीं तथा ट्रेन में हथियार लहराने और यात्रियों को धमकाने की वजह क्या थी।
Read More- चाईबासा डबल मर्डर: नशे में धुत देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस, रेलवे एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









