Ranchi: राजधानी रांची में एक के बाद एक बच्चों के लापता होने घटना थम नहीं रही है। हाल के दिनों में कोकर से लापता बच्ची का अभी तक सुराग नहीं मिला है। इसी बीच तीन और बच्चों के लापता होने की फिर से सूचना सामने आ रही है। ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरु का बताया जा रहा है।
घर के पास खेलते हुए गायब हुए तीनों बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों की उम्र करीब 11 से 12 वर्ष बताई जा रही है। इनमें बेलाल और सूरज महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे बच्चे की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन देर रात अरगोड़ा थाना पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे आखिरी बार कहां और किसके साथ दिखाई दिए थे।
Read More- ईडी की रडार पर पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटा-झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने भेजा समन
बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है और हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की आपराधिक आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी उनकी पहली प्राथमिकता है।
Read More- कोडरमा स्टेशन पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, यात्रियों को दे रहा था धमकी
अरगोड़ा थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर मिली एक छोटी-सी जानकारी भी बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








