Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जुलाई तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
4 जुलाई तक गर्जन के साथ बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी कई स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 4 जुलाई तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तड़ित की स्थिति बनी रह सकती है।
Read More- Breaking News: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव-जाने वजह
कई जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हुआ
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। लगातार बारिश से किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि खेतों में जलभराव होने से धान की नर्सरी, मक्का, अरहर और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि धान के खेतों में 2 से 3 सेंटीमीटर से अधिक पानी जमा न होने दें।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची और हजारीबाग समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












