Ranchi News: राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने का मामला एक तरफ गंभीर होता जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे घर में बिना बताए कहीं घुमने निकल जा रहा है। आलम यह है कि घुमने के लिए 10-10 साल के बच्चे राज्य की सीमा पार कर दूसरे राज्य पहुंच जा रहे है। हाल के घटना की बात की जाए तो रांची के धुर्वा थाना से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां दो भाई पूरी घुमने के लिए निकल पड़े थे औऱ घर में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। कुछ इसी तरह का मामला एक बार फिर दोहराया गया है। जहां तीन बच्चे घर में खेलने के बाद बिना किसी को बताए घर से कई दूर निकल पड़े। इधर बच्चों के परिजन रांची में बच्चों की तलाश कर रहे थे, लेकिन बच्चे राज्य की सीमा पार कर दूसरे राज्य पहुंच गए वो भी बिना किसी को बताए। मामला रांची के अरगोड़ा थाना का है, फिलहाल पुलिस ने तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों को पुलिस ने बिहार के बरौनी से बरामद किया है।
28 जून की रात पुलिस को मिली थी सूचना
दरअसल 28 जून 2026 की रात अरगोड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कडरू के रहने वाले तीन बच्चे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए है। जिनमें बेलाल अकम, मान अंसारी और सूरज महतो शामिल है। बच्चों के अचानक गायब होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई। देर रात पुलिस के द्वारा जगह-जगह छापेमारी की गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अड़गोड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सीसीटीवी कैमरों के खंगालने के बाद बच्चों को मिला सुराग
पुलिस ने जांच करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगला गया। इसी बीच देखा गया कि शाम के वक्त बच्चे खुद कहीं जाते हुए कैमरे में कैद किए गए। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चे ट्रेन के जरिए बिहार की ओर निकल चुके है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार के बरौनी में मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में छापेमारी कर तीनों बच्चों को सुरक्षित रिकवर किया।
अपनी मर्जी से घर से निकले थे बच्चें
पूछताछ के दौरान तीनों बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे अपने इच्छा से घूमने निकले थे। उन्होंने घर में किसी को इसकी सूचना नहीं दी थी। फिलहाल तीनों बच्चों को घर लाने की तैयारी की जा रही है। इधर रांची पुलिस के द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि माता-पिता अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखे। ताकि बच्चे किसी परेशानी में न पड़े।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









