Koderma: कोडरमा जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के नौवां माइल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिहार शरीफ से बोकारो जाने के दौरान हुआ हादसा
घायलों की पहचान विमला देवी, उनके पति रामप्रवेश प्रसाद और कार चालक संजय प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों बिहार शरीफ से बोकारो जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लिया
हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे पप्पू सिंह और उनके साथियों ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी कार रोकी। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है।
Read More- इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत-भोजपुर में झारखंड की युवती की बेरहमी से हत्या
सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









