Breaking News: झारखंड सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है वहीं और मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया एसपी बनाया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह बदलाव जमशेदपुर में हाल में हुए हिंसक घटना के बाद लिया गया है।
Breaking News: 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी है एहतेशाम वकारिब
बता दें कि आईपीएस एहतेशाम वकारिब 2015 बैच के अधिकारी है जो इससे पहले तक सीआईडी में एसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी, जो जैप-3 के कमांडेंट थे, अब उन्हें सरायकेला-खरसावां के एसपी बनाया गया है।
Breaking News: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद लिया गया फैसला
बताते चलें कि यह फैसला जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद लिया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पहले जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था।
Read More- कोडरमा घाटी में बड़ा हादसा-तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read More- इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत-भोजपुर में झारखंड की युवती की बेरहमी से हत्या

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








