Big Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक में रिम्स-2 के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में रिम्स-2 निर्माण को अहम मंजूरी मिल गई है। इसके लिए कैबिनेट से कुल 41 अरब 89 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 की स्वीकृति मिली है।
Big Breaking : स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विरोध-प्रदर्शन
बताते चलेें कि हेमंत सरकार की बहुप्रतिक्षित रिम्स-2 निर्माण कार्य की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। राजधानी रांची के कांके अंचल के नगड़ी में रिम्स-2 का निर्माण कार्य किया जाना है। हालांकि इसको लेकर लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विरोध-प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इन सबके बीच आज हेमंत सरकार ने रिम्स-2 के निर्माण के लिए कैबिनेट ने रिम्स-2 को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹41,89,41,26,604 (₹4,189 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।








