Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम का गठन कर महज छह घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
घुमाने के बहाने ले गए, फिर की वारदात
पीड़िता के पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, दोनों आरोपी उसे घुमाने के बहाने डिमना लेक के मिर्जडीह क्षेत्र में ले गए। वहां कथित तौर पर उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद आरोपी उसे रूपाईडांगा ले गए, जहां दोबारा शराब पिलाने का प्रयास किया गया।
महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए आरोपी
घटना के बाद आरोपी महिला को बदहवास हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
छह घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले में मजबूत चार्जशीट अदालत में पेश की जा सके।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









